संदेशवाहक (मेसेंजर)

याहू, एम.एस.एन., गुगल, रेडिफ, आदि संदेश वाहक आज बहुत लोकप्रिय हैं। बहुत से नौजवान लडके और लडकियॉं आज इसके पिछे दिवाने हैं। मैं एक इंटरनेट चलाता हूँ, और वहॉं रोज बहुत से लडके-लडकियों को संदेश वाहक पर संदेश भेजते हुए देखता हूँ। संदेशवाहक पर संदेश भेजने में कोई बुराई नहीं है। पर संदेशों का क्‍या? क्‍या संदेशों के बारे में किसी ने सोचा है, किस तरह के संदेश होते हैं? उनमें क्‍या लिखा होता है। आज हर लडका और लडकी के मन में एक दबी हुई ख्‍वाईश होती है कि अपने से विरूध्‍द लिंग (लडका हो तो लडकी से और लडकी हो तो लडके से) बात करना, दोस्‍ती करना चाहता/चाहती है। कभी-कभी ऐ एक व्‍यस्‍थ्‍य जीवन के लिए अच्‍छी बात है। लेकिन 99% लोग संदेशवाहक का गलत उपयोग करते हैं।